फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Sun, 05 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर रोड पर खनंका और रोहनिया गांव के बीच ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में शाहजहांपुर के सकतिया निवासी सत्यवीर की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार रघुराज सिंह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र के गांव नवदिया निवासी रघुराज सिंह शनिवार रात बीसलपुर से अपने लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ रिश्तेदार शाहजहांपुर के ही खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव सकतिया निवासी 35 वर्षीय सत्यवीर सिंह भी रहे। शाहजहांपुर रोड पर खनंका और रोहनिया के बीच पुलिया पर पहुंचकर उनकी बाइक में पीछे से आये ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने सत्यवीर को मृत घोषित कर दिया। घायल रघुराज सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। देर रात हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। रविवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से पिता रामभरोसे व मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रिंकी बदहवाश है। सत्यवीर के तीन बेटे सोंकित, अनुज, विपिन और पुत्री मंटू देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें