कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहनिया के कुछ मुस्लिमों ने अपने गांव की मस्जिद के मौलाना पर पार्टी बंदी का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में उनके विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार गांव रोहनिया के कुछ मुस्लिम बुधवार को तहसील परिसर में जमा हुए और अपने गांव की मस्जिद के मौलाना के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उक्त मौलाना ने अपनी करतूतों से गांव में पार्टी बंदी पैदा कर दी है, जिसके कारण 80 मुस्लिम मस्जिद में रमजान तराबीह नहीं पढ़ने जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी उक्त मौलाना को हटाने और उनके स्थान पर नए मौलाना की नियुक्ति कराने की मांग कर रहे थे। आधा घंटे प्रदर्शन करने के बाद ये मुस्लिम एसडीएम बीपी सिंह को इस संबंध में ज्ञापन देने गए। एसडीएम ने यह कहकर कोई हस्तक्षेप करने से मना कर दिया यह उनका दीनी मामला है। इसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कुछ नहीं कर सकते हैं। उसके बाद मुस्लिम गांव लौट गए। इस मौके पर आरिफ, रजावख्श, मोहम्मद साबिर, सरफराज, जब्बार अली, अनवार अली, रौनक अली, शमसुल हसन, बन्ने बख्श, अंसार बाबू, मासूम अली, याकीन शाह, तसब्बर शाह, शुमशुद्दीन, वसीउल्ला, शकील मोहम्मद, नत्थूबख्श और मसीतुल्ला आदि लोग शामिल थे।