फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में हंसिया से गला रेतकर की थी मासूम की हत्या

विज्ञापन
बीसलपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्यारोपी मदन। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर। दो अक्टूबर को आठ साल के बालक कीरत की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्यारे की सुरागरसी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि बालक कीरत ने उसे गाली दी थी। शराब के नशे में उसी बात से गुस्सा होकर उसने हंसिया से गला काटकर बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भदारी निवासी मिंटू कश्यप के आठ वर्षीय बेटे कीरत का दो अक्टूबर को रूम सिंह के गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के नाम से हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। उसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बालक के हत्यारे का पता लगाने के लिए गांव के कई संदिग्धों को उठाया था। पूछताछ में गांव के मदन पुत्र ओमप्रकाश कश्यप का नाम प्रकाश में आया। गुरुवार को पुलिस ने मदन को घर से उठा लिया। थाने में जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बालक की हत्या का जुर्म कबूल किया। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि दो अक्टूबर को कीरत घर के बाहर गांव से सौ मीटर की दूरी पर खेल रहा था। वह अपने खेत पर जा रहा था। उसने कीरत को डांटा दिया तो उसने गाली देते हुए उसे हंसिया फेंककर मार दिया। वह शराब के नशे में था। हंसिया मारने पर उसे गुस्सा आ गया। उसने बच्चे को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद उसी हंसिया से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। मौका पाकर उसने बालक के शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। हंसिया नदी के पास झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी की निशानदेही पर नदी के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि हत्यारोपी ने गाली देने पर बालक की हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद चालान कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें