फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका होगी ऑनलाइन  

Thu, 09 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद ने किस वार्ड में क्या-क्या विकास कार्य कराए हैं? वार्ड में रहने वाले किस व्यक्ति का वाटर और हाउस टैक्स कितना है? यह सारी जानकारी जल्द ही क्लिक करते ही मिलेगी। नगर पालिका परिषद को ऑनलाइन करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद नगर पालिका परिषद की वेबसाइट बनेगी। इस पर लोग पूरे नगर का वार्ड वार मानचित्र, धार्मिक स्थल, सड़कें, परिवारों की स्थति, हाउस, वॉटर टैक्स की जानकारी के अलावा कब क्या विकास कार्य हुए हैं, आदि की जानकारी ले सकेंगे। जन्म, मृत्यु आदि प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन जारी होंगे। किस परिवार में कितने सदस्य हैं, उनकी आय कितनी है, यह जानकारी भी साइट पर उपलब्ध होगी। सर्वे 25 जून तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रदीप जायसवाल ने बताया कि लोगों को नगर के बारे में जानकारी और विभिन्न प्रमाण पत्र जारी कराने के साथ-साथ अपना हाउस टैक्स, वाटर टैक्स जानने के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए नगर पालिका परिषद को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद की वेबसाइट बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों से सर्वे शुरू कराया गया है। सर्वे का कार्य 25 जून तक पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से सर्वे में सहयोग की अपील की है, ताकि शीघ्र ही कार्य पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें