पीलीभीत। शहर के वार्ड नंबर 16 स्थित राजा बाग कॉलोनी की गली नंबर तीन के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर गली का शुभारंभ किया और शिलापट का अनावरण किया। पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कॉलोनीवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गली का निर्माण कराया गया है, इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। मौके पर वार्ड सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह मोनू, भाजपा नेता आशा मिश्रा, सुमित गंगवार, गगन मिश्रा, कपिल मिश्र, भाजपा मीडिया सह संयोजक विपिन मिश्रा, सभासद एहतशाम वली खां सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। संवाद