फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले के 24 माध्यमिक विद्यालयों में तैयार हुए मल्टीपरपज हॉल, अगले सत्र से मिलेगा लाभ

Fri, 12 Jun 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के 24 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। एक हॉल को तैयार करने में 47 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया। तैयार हॉलों को अगले माह विद्यालयों को हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से मल्टीपरपज हॉल बनाए गए हैं। इन हॉलों का उपयोग शैक्षिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, सांस्कृतिक आयोजनों, खेलकूद गतिविधियों, विज्ञान प्रदर्शनी और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संचालन में किया जाएगा।
डीआईओएस विजय सिंह के अनुसार जिले में कुल 24 विद्यालयों में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया गया है। इनमें राजकीय ड्रमंड इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई, राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया, राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज न्यूरिया, राजकीय हाईस्कूल महोफ कॉलोनी, राजकीय हाईस्कूल जमुनिया मरौरी व राजकीय इंटर कॉलेज ललौरीखेड़ा सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब भवनों के निरीक्षण और हस्तांतरण की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। अगले माह तक सभी हॉल संबंधित विद्यालयों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें