पूरनपुर। रेलवे पटरी किनारे मिले गांव लाह के मुकेश के शव के मामला मंगलवार को एसपी के पास पहुंचा। मृतक के चाचा गांव लाह निवासी राजेश कुमार ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि एसपी ने सीओ से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव कुर्रैया रेलवे हाल्ट के पूरब में सिग्नल के आगे चार जून को गांव लाह के मुकेश का शव मिला था। उसके कंधा, कोहनी में घिसटन और सिर में पीछे चोट थी।मुकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोमा से मौत होना स्पष्ट होने के साथ उसका बिसरा सुरक्षित किया गया था।
संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मृतक के चाचा राजेश कुमार और उसकी पत्नी कीर्ति देवी ने सेहरामऊ उत्तरी पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने इस पर जांच शुरू की। मंगलवार को मुकेश के चाचा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर हत्या का आरोप लगाया। संवाद