फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शेरपुर, घुंघचाई, सेहरामऊ में दूसरे दिन मनाया गया मुहर्रम

Sun, 30 Jul 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुरकलां, घुंघचाई और सेहरामऊ में दूसरे दिन रविवार को मुहर्रम मनाया गया। शेरपुर और गांव गोरा में मेला भी लगा। शाम को ताजियों को कर्बला ले जाकर दफन किया गया।
विज्ञापन

शेरपुरकलां में गांव भगवंतापुर, टंडोला, मुझा, लोधीपुर आदि स्थानों से ताजिये लाए गए। यहां मेला भी लगा। ताजियों को कर्बला ले जाया गया। सेहरामऊ क्षेत्र के गांव गोरा के समीप कर्बला में रविवार को गांव के अलावा सेहरामऊ, जोगराजपुर, रायपुर, बांसूपुर, धनेगा से ताजिये लाए गए। यहां भी मेला लगा। शाम को ताजियों को कर्बला में दफनाया गया। घुंघचाई में घुंघचाई और गांव डूडा के ताजिये निकाले गए। यहां ताजियेदारों के बीच प्रतियोगिता भी हुई। शाम को ताजियों को गांव डूडा के समीप कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें