फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा में उफान से सहमे तटवर्ती गांव, चंदिया हजारा के घरों में घुसा पानी

Sun, 30 Jul 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में आबादी के समीप हुआ जलभराव । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। शनिवार को डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास होने से शारदा नदी फिर उफना गई। इससे तटवर्ती गांवों के बाढ़ में घिरने का खतरा पैदा हो गया है। गांव चंदिया हजारा के 20 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। राहुलनगर-चंदिया हजारा के बीच नाले से पानी का बहाव तेज हो गया है। चंदिया हजारा-खिरकिया बरगदिया मार्ग पर पानी के तेज बहाव से आवागमन बंद हो गया हैै। चंदिया हजारा के समीप कटान रविवार को भी जारी रहा। करीब आठ बीघा गन्ने की फसल नदी में समा गई।
विज्ञापन

शनिवार को शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास हुआ। इससे नदी उफना गई है और तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। चंदिया हजारा के 20 से ज्यादा घरों मेें पानी घुस गया है। हालांकि रविवार सुबह जलस्तर घटने पर घरों में भरा पानी निकलने लगा है, लेकिन लोग अब बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत में हैं।
चंदिया हजारा और राहुलनगर के बीच नाले में नदी का पानी आ जाने से बहाव तेज हो गया है। चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया जाने वाले रास्ते पर पानी की धार तेज होने के कारण रविवार को इस रास्ते से आवागमन बंद रहा। इससे लोगों को भारी असुविधा हुई। प्रधान वासुदेव कुुंडू ने बताया कि गांव के समीप कटान रविवार को भी जारी रहा। कटान रोकने के लिए कराए जा रहे काम भी बंद हो गए हैं। गांव निवासी तारक विश्वास, तारापद, कविता मंडल, संजय मलिक की दो-दो बीघा गन्ने की फसल नदी में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें