फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर वरुण गांधी का निशाना: पूरनपुर में बोले- लोगों को आटा-दाल, चने की जरूरत नहीं, रोजगार चाहिए

Thu, 30 Nov 2023 10:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र के कई गांवोंं में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। 
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि चुनाव जाति-धर्म पर नहीं, बुनियादी मुद्दों पर होने चाहिए। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को आटा, दाल, चने की नहीं बल्कि रोजगार की जरूरत है। अमीर और गरीब के बीच बन चुकी खाई पाटने का नहीं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पीलीभीत में सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र के कई गांवों में लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानी किसी के सामने झुकने का आदी नहीं है। मगर आज उसे झुकने को मजबूर किया जा रहा है। आम आदमी अस्पतालों, थानों और किसी सरकारी दफ्तर में जाता है तो उसे झुककर बात करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें- UP News: इन चार जिलों में आज से होगी स्कूल वाहनों की चेकिंग, 14 अधिकारियों की चार टीमें गठित
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे समझौते की नहीं बल्कि सिद्धांतों की राजनीति करते हैं। उन मुद्दों की बात करते हैं जो देश को मजबूत बनाने के लिए हों। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति दो बिन्दुओं पर केंद्रित है। एक ईमानदारी, दूसरी साहस पर। दो दिवसीय दौर के दूसरे दिन सांसद ने गजरौला कलां में अंत्योष्टि स्थल और तुलसीपुर-कीरतपुर मार्ग मुझाकलां का शिलान्यास भी किया। 

नौकरी न देकर पैसा बचा रही सरकार 
इससे पूर्व मंगलवार को बरखेड़ा क्षेत्र में सांसद वरुण गांधी ने कहा था कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी न देकर सरकार एक लाख करोड़ रुपये बचा रही है। इस पैसे को चुनाव में खर्च किया जाएगा। सांसद ने कहा कि देश में सरकारी नौकरियों के एक करोड़ पद खाली हैं। सवाल यह है कि क्यों खाली हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब सभी नौकरियां संविदा की हो गई हैं। संविदा की नौकरी इसलिए हैं कि जब चाहे रख लें और जब चाहें निकाल दें। संविदा में न तो बीमा है और ही कोई अन्य सुविधा। नौकरी न देने से सरकार का एक लाख करोड़ रुपये बच रहा है, जिससे आटा, दाल, चना दिया जा रहा है। यही पैसा चुनाव में खर्च किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें