फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद वरुण का जन संवाद: बोले- हम उनमें से नहीं जो काढ़ा बांटकर घर बैठ जाएं, 24 कैरेट वाले शेर का खून बहता है..

Sun, 11 Sep 2022 12:35 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

सांसद वरुण गांधी पीलीभीत के ललौरीखेड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पुलिसिंग को लेकर कहा कि जनता का उत्पीड़न हुआ या फर्जी मुकदमे दर्ज हुए तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वह उन नेताओं में से नहीं जो कोरोना काल में काढ़ा बांटकर घर बैठ गए। वह लोगों के बीच गए और उनकी मदद की। सांसद वरुण गांधी ने ये बातें ललौरीखेड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जनता का उत्पीड़न हुआ या फर्जी मुकदमे दर्ज हुए तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वरुण गांधी ने कहा कि आदमी भ्रष्ट होता है, जुल्म या पाप करता है तो एक दिन उसे सबका हिसाब देना होगा। सांसद ने कहा कि वह सभी को हिम्मत देने आए हैं। पुलिस हमारी हिफाजत के लिए है न कि डराने के लिए।

विज्ञापन

24 कैरेट वाले शेर का खून बहता है...

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि उनके अंदर 24 कैरेट वाले शेर का खून बहता है। उनके कार्यकर्ता यदि गलत करते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाए। किसी के चाहने पर यदि नंगा नाच नाचा जाएगा तो वह विरोध के लिए खड़े होंगे। सांसद ललौरीखेड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह उन नेताओं में से नहीं जो कोरोना काल में काढ़ा बांटकर घर बैठ गए। वह लोगों के बीच गए और उनकी मदद की।

वहीं, बीसलपुर में उन्होंने कहा कि कुछ लोग नफरत की राजनीति करते हैं। ये बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कद बढ़ने के बाद लोग उसका दुरुपयोग करने लगते हैं। राजनीति लोगों की सेवा के लिए होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें