केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि एमआर मलिक व जेएस परिहार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने जिले के पांचों ब्लाकों में पांच करोड़ की सांसद निधि से कार्य कराने को प्रस्तावों को मंजूरी दी थी, जिसमें 2.5 करोड़ के कार्य कराए जा चुके हैं। इसमें शहर, अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लाक में 50 लाख की लागत से 200 सोलर लाइटें, 25 लाख की लागत से शमशान रोड व बारात घर बनवाए जा रहे हैं। इसी तरह बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक करोड़ की लागत के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है।
इसमें 25 लाख की लागत से बरखेड़ा कस्बे में बारात घर का निर्माण चल रहा है। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधियों ने बताया कि मार्च से पूर्व काम पूरे कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।