फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर में खुशहाली और चेहरे पर हो मुस्कान

Sun, 22 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची केंद्रीय मंत्री ने रविवार को अमरिया क्षेत्र का दौरा किया। गांव पंसौली, नवादाश्यामपुर, सुस्वार, आसपुर, नगरिया कॉलोनी, अमरिया, बड़ेपुरा गुरुद्वारा, फुलइैया बगनेरा, बांसखेड़ा, फरदिया माधोपुर, कल्यानपुर और बगवा में जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को पापड़ उद्योग से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं अन्य ट्रेनिंग कार्यक्रम के माध्यम से बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। सड़कों की दशा पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कई मार्ग स्वीकृत कराए गए हैँं जिनपर जल्द काम शुरू होगा। अमरिया नेशनल हाइवे के लिए उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से वार्ता कर बरसात से पहले कामा पूरा करने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बिजली की समस्या पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता की फटकार लगाई और हर घर में बिजली कनेक्शन देने को केंद्र की राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से पोल लगवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पीआरओ अश्विनी कुमार, प्रवक्ता एमआर मलिक, रंजीत कुमार, रमेश लोधी, संजय गंगवार, प्रदीप लल्लन, प्रमोद अग्रवाल, सतनाम सिंह, प्रवक्तानंद, सतनाम सिंह, राजकुमार, प्रमोद पटेल, सतीश गुप्ता, गंगाप्रसाद लोधी, देवेंद्र टोनी, कुलदीप सिंह, बलविंदर सिंह, राजकुमार भारती, कुलवीर सिंह, हरीश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें