फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चलती स्कूटी बनी आग का गोला, मां-बेटे बचे

Tue, 19 Aug 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गजरौला मार्ग पर शिव शक्ति धाम कॉलोनी के सामने सोमवार की सुबह एक स्कूटी आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि स्कूटी पर सवार मां बेटे बाल-बाल बच गए। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी सरिता देवी पत्नी बापू कुमार सोमवार की सुबह लगभग सात बजे स्कूटी से अपने पुत्र अभय कुमार को नगर के एसआरएम इंटर कॉलेज में पहुंचाने जा रहीं थीं। अभय इस कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है।
विज्ञापन

रास्ते में गजरौला बीसलपुर मार्ग पर शिव शक्ति धाम कॉलोनी के सामने स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही महिला और छात्र चलती स्कूटी से कूद गए। इस बीच मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने पहले मिट्टी फेंककर स्कूटी में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। फिर अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। अग्निशमन अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आग से स्कूटी में काफी नुकसान हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें