फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की माैत, सात नेपाली घायल

Fri, 17 Oct 2025 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक दुर्घटना में सात नेपाली नागरिक घायल हो गए। घायलों को पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

असम हाईवे पर गांव खमरिया मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हादसा हो गया। गजरौला की ओर से आ रही ईंटों भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से गजरौला थाना के गांव बिहारीपुर निवासी चालक ओमप्रकाश गंभीर घायल हो गए। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए ओमप्रकाश की रास्ते में मौत हो गई।
वहीं, बस से कुचलकर मजदूर की मौत असम हाईवे पर ही हरदोई ब्रांच के निर्माणाधीन पुल के समीप शुक्रवार सुबह करीब चाढ़े चार बजे हुई। निर्माणाधीन पुल की पटरी पर सो रहे मजदूर हरदोई के थाना पिहानी के गांव कपूरापुर निवासी सोनू को पीलीभीत की ओर से आ रही बस ने रौंद दिया। इससे सोनू की मौत हो गई। चालक बस को लेकर भाग गया। पुलिस बस और चालक की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


बस में सवार थी 65 सवारियां, हादसे से मची चीख-पुकार
मोड़ पर बस पलटने से नेपाली मजदूरों के घायल होने की घटना असम हाईवे पर कुर्रैया मोड़ पर शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुई। हिमाचल प्रदेश के शिमला से पलिया जा रही रोडवेज बस का चालक कुर्रैया मोड़ पर संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। बस में करीब 65 यात्री सवार थे। हादसे से बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस यात्रियों को बाहर निकाला। घायल नेपाल के काली कोटी निवासी अमर बहादुर (27) अली कुमार (22), केली बाबा नेपाल निवासी छत्र बहादुर (48), ऐन बहादुर (42), काली कोट नेपाल निवासी भारत कुमार (27), लउआ नेपाल निवासी पारस धामी (22) और संदीप रावत (19) को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें