फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जेवर चोरी के शक में सास और भतीजी पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सास और भतीजी पर जेवरात चोरी करने का शक जताते हुए पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन निवासी नीलम चंद्रा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पति उप निरीक्षक हैं। 18 मई 2026 को घर में रखे डबल बेड के बॉक्स की जांच करने पर सोने और चांदी के जेवर गायब मिले। उनका कहना है कि जेवर कपड़ों में बांधकर बैग में रखे गए थे, लेकिन बैग खोलने पर उसमें केवल खुले रुमाल मिले। बाद में पूरे बेड और दोनों बॉक्स की तलाशी लेने पर भी सोने के जेवर नहीं मिले।
विज्ञापन

आरोप है कि मार्च 2026 में उत्तराखंड के थाना काशीपुर क्षेत्र निवासी चंदवती देवी उनके सरकारी आवास पर कई दिनों तक रुकी थीं और बाद में झगड़ा कर अपना बैग लेकर चली गई थीं। इसी आधार पर उन्होंने सास पर जेवर ले जाने का शक जताया है। साथ ही उन्होंने अपनी भतीजी खुशी चंद्रा पर भी संदेह व्यक्त किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें