बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया मंगली निवासी राजकुमारी पत्नी रतिराम ने रविवार की शाम पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसमें कहा गया है कि मुकदमे में समझौता न करने से नाराज होकर गांव के श्रीपाल, आकाश कुमार और विकास कुमार ने 16 सितंबर को उनके घर में घुसकर उन्हें और उनके पुत्र सूरज को पीटा और हत्या की धमकी दी। अभी तक राजकुमारी अपना और अपने पुत्र का उपचार कराती रही। ठीक होने पर राजकुमारी ने रविवार को कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सत्यता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद