बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के एक गांव मकरंदपुर में मंगलवार को देरशाम पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगो ने विवाहिता से गाली-गलौज किया, मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
गांव मकरंदपुर निवासी नत्थो देवी पत्नी ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में रहने वाले कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार को देररात उनके घर पर भजन-कीर्तन हो रहा था। उसी समय कुछ लोग बाइक से उसके घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। ऐसा करने से रोका तो मारपीट की। पुत्री गीता को भी डंडों से पीटा। दियोरिया कोतवाल राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि नत्थो देवी की तहरीर पर रिपेार्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें गांव के ही नन्हेलाल, राजेश, रवि, और गोविंद को नामजद किया गया है। संवाद