पूरनपुर। नेपाल सीमा पर गैंग बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गैंगस्टर की आरोपी हजारा थाना के गांव बाजार घाट बैल्हा निवासी पालो कौर और उसकी पुत्री सुमन कौर को हजारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। २५-२५ हजार की इनामी दोनों का बुधवार को चालान कर दिया गया।
पुलिस ने गांव बाजारघाट बैल्हा निवासी लक्ष्मन सिंह, उसके पिता कक्का सिंह, मां पालो कौर, बहन सुमन कौर और नेपाल के धनगढ़ी निवासी दीपन शादी के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट आठ अक्तूबर को दर्ज की थी। आरोप है कि उक्त आरोपी गैंग बनाकर नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। गैंग लीडर लक्ष्मन सिंह बताया गया था।
हजारा एसओ प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को २५-२५ हजार की इनामी पालो कौर और उसकी पुत्री सुमन कौर को बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। कक्का सिंह को सप्ताह भर पहले गिरफ्तार कर चालान किया गया था। लक्ष्मन सिंह और नेपाल के धनगढ़ी का दीपन शाही अभी हाथ नहीं लग सका। शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।