गाजी कमाल शाह के उर्स में चल रहे विराट दंगल में शनिवार को अंतिम दिन अधिकांश कुश्तियां बराबर रहीं।
अयोध्या
के बजरंगी और शाहबाद के साबिर की,देवरिया के आरिफ और बरेली के महमूद की,
बीसलपुर के आबिद और आंवला के भारत की, अयोध्या के बजरंगी और विलासपुर के
नागेंद्र की, गाजीपुर के वकील और फैजाबाद के बाबर की, अल्मोड़ा के धीरेंद्र
और दिल्ली के यूनुस की कुश्ती बराबर रही। वाराणसी के लतीफ ने शाहाबाद के
दिलाउल को और बीसलपुर के आबिद ने रामपुर के धीरेंद्र को चित कर दिया। दंगल
में रेफरी की भूमिका शाहबाद के सुल्ताना पहलवान ने और एनाउंसर की भूमिका
मेरठ के साबिर पहलवान ने निभाई। आज अंतिम दिन होने के कारण दंगल देखने
दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। विजयी पहलवानों को उर्स कमेटी की ओर से
पुरस्कृत किया गया।