तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से मुख्य मार्ग होते हुए थाना, अस्पताल और गोपी कॉलोनी पहुंची। इसके बाद नवाबगंज तिराहे से होते हुए यात्रा वापस ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के रास्ते में कस्बावासियों और दुकानदारों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास पवन कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी लियाकत अली, जिला बाल विकास अधिकारी, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, नागेंद्र गंगवार, अमित कुशवाहा, प्यारे लाल कश्यप, चंद्रपाल दिवाकर और दीपक सूर्यवंशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।