फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में सो रही महिला के साथ छेड़खानी, आरोपी को पकड़कर पीटा

Sun, 23 Jul 2023 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना गजरौला कलां क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात महिला से एक युवक ने उसके घर में छेड़खानी की। दूसरी चारपाई पर सो रहे महिला के पति ने युवक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह शनिवार रात घर में ही सो रही थी। इसी बीच रात लगभग साढ़े बारह बजे गांव मुडे़ला खुर्द का सुरेश घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। महिला की आंख खुली तो उसने शोर मचा दिया। इस पर पति समेत परिवार के बाकी लोग जाम गए।
उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। थाना गजरौला प्रभारी प्रभाष चंद्र ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें