फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के मोहल्ले में मंगलवार को दोपहर एक युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी की।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति मजदूरी करने गए थे। इस बीच मोहल्ले के ही एक युवक ने दीवार फांदकर उनके घर में प्रवेश किया और उससे छेड़खानी की। शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। विवाहिता ने फोन कर अपने पति को तत्काल घर बुलाया और पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद विवाहिता ने अपने पति के साथ कोतवाली जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस बावत कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अभी ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद

किशोरी से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी करने के मामले की मंगलवार को एक पखवाड़े बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि 29 अप्रैल की रात 10:35 बजे गांव रंभोजा के बबलू ने उनके घर में दीवार फांदकर प्रवेश किया। बरामदे में सो रही उनकी 15 वर्षीय पुत्री को दबोच लिया और उससे अश्लील हरकतें की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, तब युवक दीवार फांदकर भाग गया। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन


किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
बरखेड़ा। मामा के घर जा रही किशोरी को रास्ते से एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता के पिता ने युवक पर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है, साथ ही पुलिस से शिकायत कर पवन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
-
पत्नी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप



पूरनपुर। एक वाहन के चालक की पत्नी को एक युवक अपने साथी के साथ बहला फुसला कर ले गया। आरोप है कि युवक की मां के रोकने पर आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। घटना सात मई की है। चालक ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि घटना के दिन वह बाहर था। सौरभ सिंह अपने साथी सरजुन सिंह के साथ उसके घर आकर पत्नी को ले गया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन



-बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी मिली
पूरनपुर। बहला फुसला कर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एक मोहल्ला की 16 वर्षीय किशोरी तीन दिन पहले घर से निकली थी पर बाद में नहीं लौटी। किशोरी की मां ने गांव कुंवरपुर अभयपुर निवासी प्रदीप सक्सेना, उसके साथी अहिवरन, अरून, दीपक यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है, किशोरी भी मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें