पीलीभीत। बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लोकेश गंगवार ने शुक्रवार को मधवापुर में पुरैना मार्ग पर संचालित अली पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। जानकारी मिलते ही संचालक दुकान बंद कर भाग गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मधवापुर में अली पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा गया था, लेकिन संचालक दुकान बंद कर भाग गया। दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया है। संवाद