फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमी जहांगीर भाभा जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता में मोहम्मद अरशद प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान विकास समिति विपनेट क्लब के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कलां में डॉ. होमी जहांगीर भाभा जयंती की पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य अजय सक्सेना ने बताया कि डॉक्टर भाभा नाभिकीय वैज्ञानिक थे। भारत को नाभिकीय उर्जा से संपन्न देश बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। मुख्य अतिथि शशि मैनी ने कहा कि उनका नाम विकासशील भारत के इतिहास में प्रेरक शक्ति के रूप में लिखा जाएगा। जनता हमेशा उन्हें नमन, स्मरण और वंदन करती रहेगी। इस अवसर पर क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने क्विज का आयोजन किया गया। इसमें मोहम्मद अरशद तथा राज ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हामिद अली, संजय श्रीवास्तव, कुमारी अर्शी का सराहनीय योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें