फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 34 डिग्री तापमान में मोदी गरमा गए जिले का सियासी पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप और छांव की परवाह किए बिना मैदान में डटे रहे समर्थक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी का टिकट कटने से पीलीभीत सीट का सियासी पारा वैसे भी गर्म चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत पहुंचकर चुनावी तापमान को और बढ़ा दिया। प्रधानमंत्री की एक-एक बात सुनने के लिए लोग 34 डिग्री सेल्सियस तापमान की परवाह किए बिना धूप में खड़े रहे।
अप्रैल में दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ रहा है। जिले का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी संबोधन में जिले के राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया। सभा स्थल पर जुटी भीड़ ने मोदी-मोदी का नारा लगाकर चुनावी माहौल को हवा दी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने धर्म, आस्था और विकास कार्यों में 2014 से पहले भारत की तस्वीर और आज की तस्वीर का अंतर स्पष्ट किया। यही नहीं सीमांत गांवों में रहने वाले बंगाली समाज के लोगों को भी अपनी बातों से लुभाया। प्रधानमंत्री की बातों को सुनने के लिए लोग जहां के तहां खड़े रहे। धूप और गर्मी का भी प्रभाव उनपर नहीं दिखा।
विज्ञापन

.........
होता रहा शंखनाद और लगते रहे जयकारे
प्रधानमंत्री के 29 मिनट के भाषण में कार्यकर्ताओं का जोश उनके सिर चढ़कर बोल रहा था। यही कारण था कि मोदी के जयकारों के साथ ही शंखनाद की आवाज पंडाल में गूंजती रही। मोदी-मोदी के नारों के साथ योगी-मोदी के नारे भी लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें