फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमओआईसी के खाते से उड़ाए 20 हजार रुपये

Sat, 04 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जरनैल नगर सीएचसी के एमओआईसी के खाते से जालसाज ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज मिलने पर घटना का पता चला। बीसलपुर के रहने वाले डॉ. जयप्रकाश गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीसलपुर-नबाबगंज रोड स्थित जरनैल नगर सीएचसी में एमओआईसी पद पर कार्यरत हैं। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की स्टेशन रोड स्थित शाखा में है। एक सप्ताह पूर्व वह लखनऊ जा रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का मैसेज मिला। इसमें कई बार में 20 हजार रुपये निकाले गए। काम निपटाकर वापस आने पर वह बैंक गए, जहां कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। डिटेल निकलवाने पर पता लगा कि ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें