पीलीभीत। जिले में शनिवार को नौ बूथों पर एमएलसी का चुनाव होगा। चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया जाएगा। करीब साढ़े तीन सौ पुलिसकर्मियों के साथ दो प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा एसपी और एएसपी भी भ्रमण कर चुनाव के दौरान नजर रखेंगे।
एमएलसी चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले के नौ बूथों पर 11 इंस्पेक्टर, 48 सब इंस्पेक्टर, 43 हेड कांस्टेबिल, 234 कांस्टेबिल, 24 महिला कांस्टेबिल, 18 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा दो प्लाटून पैरा मिलिट्री को लगाया जाएगा ताकि चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हो सके। एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी और सभी सीओ भ्रमण कर चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके बाद फोर्स शाहजहांपुर जाएगा। वहां 12 अप्रैल को होने वाली मतगणना को सकुशल संपन्न कराएगा।