फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में 97.27 प्रतिशत मतदान

Thu, 03 Mar 2016 11:33 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-शाहजहांपुर विधान परिषद सदस्य पद चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 97.27 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल 1543 मतदाताओं के लिए नौ मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 1501 मतदाताओं ने वोट डाले। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, शिक्षक विधायक संजय मिश्र और स्नातक विधायक जयपाल व्यस्त सहित 42 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन

पीलीभीत-शाहजहांपुर विधान परिषद सीट के लिए सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ हुआ। शहर के नगरपालिका परिषद में बने मतदान केंद्र पर पूरनपुर विधायक पीतमराम ने प्रमुख लोगों में सबसे पहले पहुंचकर 8.15 बजे मतदान किया। इसके बाद अन्य मतदाताओं के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ। दोपहर करीब 12 बजे राज्यमंत्री हेमराज वर्मा सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू के साथ मतदान करने पहुंचे। कुछ देर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष आरती देवी, जिला पंचायत सदस्य मालती देवी मतदान करने पहुंची। इस बीच चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद अपनी पुत्री जिला पंचायत सदस्य रुकैया आरिफ के साथ मतदान करने पहुंचे। डीएम मासूम अली सरवर, एसपी अनिल कुमार सिंह ने यहां पहुंचकर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात कृषि उपनिदेशक एके सिंह से मतदान की जानकारी ली जबकि सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा और सीओ सिटी यशवीर सिंह काफी समय तक मतदान केंद्र पर मौजूद रहे। मतदान केंद्र पर कुल 248 मतों से 238 मत पड़े। पीठासीन अधिकारी महेश प्रसाद ने मतदान समाप्त होने पर मतपेटिका एवं शेष मतपत्रों को सील कर कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया।
बीसलपुर। ब्लाक सभागार मेें चल रहा मतदान कार्य निर्धारित समय से सवा घंटे पहले ही समाप्त हो गया। यहां सभी 161 वोट अपराहन 2.45 बजे तक ही पड़ गए थे। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने भी वोट डाला। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। बिलसंडा रोड पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरियर लगा देने से भारी वाहनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बिलसंडा । निर्वाचन अधिकारी संजय निगम ने बताया कि कुल 177 में से 174 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। सेक्टर मजिस्ट्रेट पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश वर्मा पूरे समय मतदान केंद्र पर मौजूद रहे।
बरखेड़ा। ब्लाक में बने मतदान केंद्र पर कुल 149 वोटों में से 144 वोट पड़े। पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद बीडीसी सदस्य राहुल शर्मा वोट डालने पहुंचे।
जहानाबाद। ललौरीखेड़ा ब्लाक में ब्लाक क्षेत्र के प्रधान, बीडीसी और जहानाबाद नगर पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। यहां कुल 129 में से 123 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
अमरिया। ब्लाक परिसर में बने मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी आरके सोमवंशी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। प्रधान और बीडीसी मिलाकर यहां कुल 205 मतदाता थे जिनकमें 200 ने मतदान किया। दो प्रधान और एक बीडीसी ने मतदान नहीं किया जबकि दो बीडीसी सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है।
न्यूरिया। नगर पंचायत कार्यालय में न्यूरिया एवं भिंडारा मझोला के चेयरमैन व सदस्यों ने मतदान किया। यहां कुल 26 मत थे। दोपहर दो बजे तक यहां मतदान कार्य समाप्त हो गया लेकिन मतदान कर्मियों को चार बजे तक बैठना पड़ा।
पूरनपुर। विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर तहसील क्षेत्र में दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। पूरनपुर ब्लाक कार्यालय में बनाए गए मतदान केेंद्र पर 437 वोटरों में 425 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलीनगर में शतप्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एसडीएम ज्ञानेंद्र्र कुमार सिंह ने बताया कि कलीनगर में 11 मतदाता थे। एक सदस्य की मौत हो गई थी जिससे यहां 10 वोट पड़े। ब्लाक कार्यालय के मतदान केंद्र पर एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह मौजूद रहे। डीएम मासूम अली सरवर, एसपी एके सिंह ने ब्लाक कार्यालय में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें