फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर नींद टूटी, विधायक निधि से स्वास्थ्य उपकरण खरीद प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद के चारों विधायकों की विधायक निधि से मिले 40 लाख रुपये से कोरोना संबंधी उपकरण न खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपकरणों के सैंपल लेकर उन्हें मेडिकल कॉरपोरेशन लखनऊ भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खरीद का आदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव संबंधी उपकरण खरीदने के लिए स्वास्थ्य विभाग को चारों विधायक संजय सिंह गंगवार, किशनलाल राजपूत, रामसरन वर्मा और बाबूराम पासवान ने मार्च के आखिरी हफ्ते में अपनी विधायक निधि से 10-10 लाख रुपये और एक महीने का वेतन दिया था। अब 15 दिन बाद खरीद प्रक्रि या शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने कमेटी गठित कर उपकरणों की सूची तैयार कराई है। इसमें 25 ऑक्सीजन सिलिंडर, एक वेंटिलेटर, पीपीई किट, ट्रिपल लेयर मास्क, एन 95 मास्क, सैनिटाइजर, ब्लीचिंग, सोडियम हाइफोक्लोराइड खरीदने का प्रस्ताव है। इन सभी उपकरणों का सैंपल लेकर मेडिकल कॉरपोरेशन लखनऊ को भेजा गया है। कॉरपोरेशन टीम की संस्तुति के बाद ही उपकरणों की खरीद का ऑर्डर दिल्ली की कंपनी को दिया जाएगा।
विधायक निधि से मिलने वाली धनराशि से खरीदे जाने वाले उपकरणों की सूची तैयार कर ली गई है। उपकरणों का सैंपल लेकर उसे मेडिकल कॉरपोरेशन को भेजा गया है। वहां से संस्तुति मिलने के बाद तत्काल उपकरणों की खरीद की जाएगी। विधायक निधि की धनराशि का पूरा सदुपयोग होगा। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें