बीसलपुर l बेसिक शिक्षा और बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से सोमवार को बीआरसी परिसर में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम हुआ। विधायक ने ब्लॉक क्षेत्र के निपुण बच्चों को प्रमाणपत्र दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय हबीबुल्ला खां के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नोडल शिक्षक संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।
ब्लॉक क्षेत्र के बेसिक विद्यालयों के निपुण बच्चे में कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ने इन बच्चों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक ने तीन से आठ साल तक के बच्चों को स्कूली शिक्षा के लिए तैयार कर विद्यलिय लाने के लिए शपथ दिलाई। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया गया कि तीन से चार वर्ष तक प्री स्कूल, पांच वर्ष के बच्चों को बाल वाटिका में तैयार करते हुए शत प्रतिशत विद्यालयों में लाया जाए।
कार्यक्रम में टीएलएम के लिए सुरजीत सिंह, मनोहर लाल, महेश कुमार, रूपम प्रिया को प्रशस्ति पत्र दिए गए। एआरपी मुईन खां ने कहा कि जल्द से जल्द हमारा ब्लॉक निपुण बने।