फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रशिक्षण से डिजिटल होंगे गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- डायट में शुरू हुआ डिजिटल लिटरेसी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण
विज्ञापन

- प्रशिक्षण में बुलाए गए 200 शिक्षक, पहले दिन 152 ने किया प्रतिभाग
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार से शुरू हुए पांच दिवसीय डिजिटल लिटरेसी कोडिंग कंप्यूटेशनल थिंकिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण के पहले दिन 200 में से 48 शिक्षक गैरहाजिर रहे। इस दौरान उन्हें कई जानकारियां दी गईं।


शिविर का शुभारंभ डायट प्राचार्य एमपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में दिए गए प्रशिक्षण से वे लोग आगामी शैक्षिक सत्र में अपने विद्यालयों के बच्चों को लाभान्वित करें।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वह आगामी शिक्षण सत्र में कक्षा छह, सात और आठ के पाठ्यक्रम में शामिल होगा। शिविर प्रभारी सुदेश कुमार ने सभी से परिचय प्राप्त किया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा बताई।
शिविर में जयपाल, सुरेश कुमार, हनीश जौहरी, शिवशंकर, दीपक वर्मा, अजय कुमार, जार्ज ओ थामस, दीपांशु अवस्थी, अमनदीप और अरुण पटेल आदि प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

शिविर में जिले के अलग-अलग विकास खंडों से कुल 200 शिक्षक बुलाए गए थे। पहले दिन केवल 152 शिक्षकों ने ही प्रशिक्षण में भाग लिया। 48 शिक्षक अनुपस्थित रहे। प्राचार्य ने शिविर प्रभारी को देरी से और न आने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। शिविर प्रभारी ने बताया कि 15 मार्च को शिविर का समापन होगा। समापन समारोह में शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें