फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर विधायक की शिकायत पर निर्माणाधीन अस्पताल पहुंचकर एक्सईएन ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कस्बे में निर्माणाधीन महिला चिकित्सालय में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग होने की विधायक बाबूराम पासवान ने शिकायत की है। इस पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने मौके पर जाकर देखा तो उसमें कुछ खामियां भी मिलीं। एक्सईएन अस्पताल के निर्माण में लगीं ईंटों को लैब टेस्ट कराने के लिए साथ ले गए। ठेकेदार से अस्पताल का एस्टीमेट और नक्शा तलब किया गया है।
विज्ञापन

नगर में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से महिला चिकित्सालय निर्माणाधीन हैं। विधायक बाबूराम पासवान ने 21 मई को यहां निरीक्षण किया था। उसमें विधायक ने एसडीएम को मौके पर बुलाकर अस्पताल निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग होने का आरोप लगाया था। इसके बाद विधायक ने घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग की शिकायत शासन में भी की थी। विधायक की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड), हरस्वरूप सिंह और (निर्माण) अनिल कुमार राना ने अस्पताल पहुंचकर अस्पताल निर्माण की गुणवत्ता की जांच की। जांच के दौरान विधायक भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने कहा कि घटिया सामग्री के प्रयोग पर उन्होंने निर्माण कार्य रोकने को कहा था, लेकिन इसके बाद तो काम और तेज हो गया। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने ठेकेदार और उनके कर्मचारियों से अस्पताल का एस्टीमेट और नक्शा तलब किया। मौके पर दोनों न मिलने पर यह कहा कि वह नक्शा और एस्टीमेट लेकर उनके दफ्तर आएं। एक्सईएन हरस्वरूप सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल निर्माण में कुछ खामियां मिली है। उनमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। टेस्टिंग कराने के लिए चार ईंटों का सैंपल लिया गया है। लैब से टेस्टिंग के बाद निर्माण की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी।
सरकारी धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं
विधायक बाबूराम पासवान का कहना है कि सरकारी धन का दुरुपयोग वह किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेंगे। घपलेबाजी की शिकायत पर कार्रवाई न होने तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जो कार्यदायी संस्था महिला अस्पताल का निर्माण करवा रही है। उसने ही रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कराया है। रोडवेज बस स्टैंड भी मानक के अनुरूप नहीं बना है। विधायक ने कहा कि अस्पताल और रोडवेज बस स्टैंड निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री लगी है। उसमें ऊपर से लेकर नीचे तक कमीशन का बंटवारा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें