पूरनपुर क्षेत्र के गांव रधुनाथपुर में निर्माधीन पानी की टंकी का चल रहा कार्य।स्रोत:वायल वीडियो
पीलीभीत। तमाम सख्ती के बाद भी सरकारी निर्माण कार्य में ठेकेदारों की मनमानी हावी है। ठेकेदार मोटी रकम लेने के बाद भी घपलेबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला पूरनपुर क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में निर्माणाधीन पानी टंकी का सामने आया है। वायरल वीडियो में लोग सीमेंट और मौरंग के साथ ही वहां लगे एक ढेर से मशीन में मिट्टी डालते देखे जा सकते हैं।
गांव में जलजीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक की मंजूरी मिली थी। इसके लिए शासन ने 44 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भी जारी कर दी गई। गांव में 14 मार्च 2023 को निर्माण शुरू किया गया। इसी के चलते निर्माण स्थल पर हो रहे कार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें श्रमिक पास में ही पड़े ढेर से मिट्टी को भरकर सीमेंट और मौरंग के साथ मशीन में डाल रहे हैं।
ग्रामीण जल निगम के अधिशासी अभियंता मनीष गंगवार ने बताया कि वीडियो देखा है। मिट्टी नहीं बल्कि खोदाई के दाैरान निकली रेत है। फिर भी माैके पर जांच के लिए टीम को भेजा गया है।