फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीमेंट-मौरंग के साथ मिट्टी मिलाकर तैयार हो रहा निर्माण के लिए मसाला

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव रधुनाथपुर में निर्माधीन पानी की टंकी का चल रहा कार्य।स्रोत:वायल वीडियो
विज्ञापन
पीलीभीत। तमाम सख्ती के बाद भी सरकारी निर्माण कार्य में ठेकेदारों की मनमानी हावी है। ठेकेदार मोटी रकम लेने के बाद भी घपलेबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला पूरनपुर क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में निर्माणाधीन पानी टंकी का सामने आया है। वायरल वीडियो में लोग सीमेंट और मौरंग के साथ ही वहां लगे एक ढेर से मशीन में मिट्टी डालते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

गांव में जलजीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक की मंजूरी मिली थी। इसके लिए शासन ने 44 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भी जारी कर दी गई। गांव में 14 मार्च 2023 को निर्माण शुरू किया गया। इसी के चलते निर्माण स्थल पर हो रहे कार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें श्रमिक पास में ही पड़े ढेर से मिट्टी को भरकर सीमेंट और मौरंग के साथ मशीन में डाल रहे हैं।
ग्रामीण जल निगम के अधिशासी अभियंता मनीष गंगवार ने बताया कि वीडियो देखा है। मिट्टी नहीं बल्कि खोदाई के दाैरान निकली रेत है। फिर भी माैके पर जांच के लिए टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें