फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरेली से लापता युवक हरियाणा में मिला

Tue, 18 Jun 2024 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। डेढ़ सप्ताह पूर्व बरेली से लापता हुआ युवक शनिवार को पानीपत में मिल गया है। युवक ने रविवार देर रात बीसलपुर थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

बरेली के थाना सुभाषनगर के गांव बेनीपुर चौधरी निवासी सुरेश नाथ ने एक सप्ताह पहले बीसलपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के एक साधु ने उनके 18 वर्षीय पुत्र अजय शंकर का अपने घर की एक युवती से विवाह कराने के लिए अपहरण कर लिया है। पुलिस ने आरोपी साधु को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। साधु ने स्वयं को इस मामले से अनभिज्ञ बताया।
रिपोर्ट दर्ज होने के डर से साधु ने उसी दिन से लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी थी। शनिवार को युवक को हरियाणा के जिला पानीपत के कस्बा सोनीपत में खोज लिया। साधु ने रविवार देर रात युवक को लाकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत घूमने गया था। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवक को रिहा कर दिया और आरोपी साधु को भी क्लीन चिट दे दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि लापता युवक के मिलने के बाद तहरीर निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें