फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोटे की दुकानों पर जबरन नमक देने से रोष

Tue, 18 Jun 2024 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। राशन सामग्री के साथ जबरन नमक देने को लेकर उपभोक्ताओं में कोटेदारों की प्रति रोष है। राशन की दुकानों पर इसको लेकर बहसबाजी भी हो रही है।
विज्ञापन

जून माह में सरकारी राशन वितरण की दुकानों पर खाद्यान्न के साथ नमक का वितरण भी शुरू किया गया है। इसका मूल्य भी वसूला जा रहा है। अधिकांश उपभोक्ता नमक की थैली नहीं लेना चाहते हैं। इस बात को लेकर उनकी दुकानदारों से नोकझोंक भी होती है। कोटेदार उन लोगों को राशन नहीं दे रहे हैं, जो लोग नमक की थैली नहीं लेना चाहते हैं। मजबूरी में सभी नमक की थैली लेते हैं।
कई ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत आपूर्ति कार्यालय में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। मामले में वरिष्ठ आपूर्ति निरीक्षक रजनीश शुक्ला ने बताया कि शासन ने कोटेदारों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें राशन के साथ बिक्री वाले 35 आइटम रखने की अनुमति दे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
जरबन नमक और सर्फ दिया तो होगी कार्रवाई
जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि बरखेड़ा में एक कोटेदार का निरमा सर्फ जबरन देने का वीडियो वायरल हुआ है। कोई भी कोटेदार जबरन सर्फ नहीं दे सकता है,और इसमें शासन तथा विभाग की कोई भूमिका नहीं है। कोटेदार अपनी आय बढ़ाने के लिए जन उपयोगी वस्तुओं को रख सकता है, लेकिन खाद्य वस्तुओं के अलावा अन्य वस्तुएं उपभोक्ता को अनिवार्य रूप से नहीं दे सकता है। यदि किसी कोटेदार ने दबाव बनाकर जबरन किसी उपभोक्ता को खाद्य वस्तुओं के अलावा अन्य वस्तुएं दी, तो उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें