फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखुड़ी मिस व मोहित बने मिस्टर फेयरवेल

Fri, 19 Feb 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुए विदाई समारोह में सीनियर्स को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विदाई दी गई। इस दौरान पंखुड़ी बाहरी और मोहित पाठक को क्रमश: मिस और मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन

कॉलेज में शुक्रवार को हुए समारोह का शुभारंभ निदेशक सरोज जगोता, हेमंत जगोता और प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रखंला में दीपक ने डांस, सतनाम सिंह व अमन वर्मा ने गीत सुनाकर वाहवाही लूटी। कक्षा 11 के संदीप, इशनीत, परवीन, पवनदीप, काजोल व अपनीत ने भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेलों की व्यवस्था की गई। निर्णायक मंडल में शामिल मनीशा सिंह और सोनिया सिंद्यला द्वारा चुने गए विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। इसके बाद मिस व मिस्टर फेयरवेल का चयन किया गया, जिसमें पंखुड़ी बाहरी व मोहित पाठक क्रमश: मिस व मिस्टर फेयरवेल चुने गए। निदेशक व प्रधानाचार्य ने मिस व मिस्टर फेयरवेल को सैशे व क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। समापन पर निदेशक ने विद्यार्थियों ने मेहनत व लगन से मुकाम हासिल करने का आहवान किया। इस मौके पर चीफ प्राक्टर कुलदीप सिंह, उपप्रधानाचार्य तरन्नुम हुसैन, प्रदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, हिमानी विष्ट, श्रुति, निधि त्यागी, दीक्षा, अंजु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें