पीलीभीत/बरखेड़ा। घर के पीछे बाग में खेल रही पांच साल की बच्ची को एक नशेड़ी बहलाकर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस बीच बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके बाबा पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक ग्रामीण के मुताबिक उसकी पांच वर्षीय बेटी शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर के पीछे आम के बाग में बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी 35 वर्षीय राजू वहां पहुंचा और लालच देकर बेटी को गन्ने के खेत में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। तभी जानवर चरा कर घर लौट रहे बच्ची के बाबा ने पोती की आवाज सुनी तो वह खेत की ओर गए तो आरोपी भाग गया। पिता का आरोप है कि बच्ची को चुप कराने के लिए युवक ने उसकी गर्दन भी दबाई। इसके बाद आरोपी को ढूंढने के लिए परिजन गांव में निकल पड़े। थोड़ी देर बाद उसे पकड़कर सूचना यूपी 112 पुलिस को दी गई। पुलिस थाना बरखेड़ा ले आई। पिता की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी का देर रात चालान कर दिया गया।