फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फर्नीचर व्यापारी के घर लाखों की लूट, बदमाशों ने मासूम बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर की वारदात

Tue, 22 Jul 2025 12:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव रायपुर निवासी फर्नीचर व्यापारी फखरुल हसन के घर में सोमवार रात दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। व्यापारी का कहना है कि एक बदमाश ने उनके दो साल के बेटे की गर्दन पर चाकू रख दिया। दूसरे ने तमंचा के बल पर उन्हें कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर और हाथ-पैर बांधकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से नौ तोला सोने के जेवरात और 47 हजार रुपये लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार से पूछताछ की। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें