फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पश्चिम बंगाल जीतने पर राज्यमंत्री का शहर में स्वागत

विज्ञापन
राज्यमंत्री का स्वागत कर पुष्प बर्षा करते कार्यकर्ता। - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद बुधवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का जिले में जोरदार स्वागत हुआ। पूरनपुर होते हुए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार शहर में पहुंचे, जहां जगह-जगह लोगों ने राज्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की व आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के जिला हावड़ा में बतौर जिला प्रभारी तीन माह के प्रवास पर रहते हुए राज्यमंत्री ने संगठन का चुनावी कार्य किया। तीन दिन पहले आए पश्चिम बंगाल के परिणाम में बंगाल में भाजपा ने बहुमत से सरकार बनाई। इस उपलब्धि पर बुधवार को राज्यमंत्री जब जिले में लौटे तो पूरनपुर से उनके साथ बड़ी संख्या में गाड़ियों का काफिला कजरी पूरनपुर से होते हुए, विठौरा, टोल प्लाजा होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा। जगह-जगह रास्तों में स्वागत के बाद पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत हुआ। वहीं, शहर में आसाम चौराहे से मंडी, डिग्री कॉलेज चौराहा, नई बस्ती चौराहा होते हुए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का काफिला शहर में पहुंचा, जहां काला मंदिर, चौक बाजार, स्टेशन रोड, लक्ष्मी टॉकीज,नखासा होते हुए संजय रॉयल पार्क पहुंचा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिला महामंत्री महादेव गाइन, मंगली वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, अमरिया ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह, पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें