फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राज्यमंत्री संजय ने रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं

Fri, 12 Jun 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रात्रि चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनते राज्यमंत्री। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया विकासखंड के निसावां निसैईयां में बृहस्पतिवार को रात्रि चौपाल में समस्याएं सुनकर उनका तत्काल समाधान किया गया। चौपाल की अध्यक्षता गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रात्रि चौपाल में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पात्र व्यक्ति अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें