फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: राज्यमंत्री ने महिलाओं को किया सम्मानित, लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की दी जानकारी

Wed, 26 Aug 2026 04:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का पीलीभीत के गांधी प्रेक्षागृह में सजीव प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और महिलाओं ने देखा और सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार रहे। उन्होंने महिलाओं को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने महिलाओं को किया सम्मानित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का पीलीभीत के गांधी प्रेक्षागृह में सजीव प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और महिलाओं ने देखा और सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार रहे।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन से पहले बुजुर्ग माताओं को बड़ी सौगात दी है। अब 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं बिना यात्रा खर्च की चिंता किए तीर्थाटन और परिजनों से मिलने के लिए बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी।

रक्षाबंधन पर बहनों को सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा
राज्यमंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों, अधिकारियों, बस चालकों और परिचालकों को भी रक्षा सूत्र बांधें।
विज्ञापन


महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने मातृशक्ति सम्मान समारोह में शामिल महिलाओं को एक-एक साड़ी और मिष्ठान भेंट किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक प्रतिनिधि ऋतुराज पासवान, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें