फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों का किया निरीक्षण

Sun, 16 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
 बाढ़ एवं सिंचाई राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने रविवार को ढकिया ताल्लुके महाराजपुर व रमनगरा क्षेत्र में कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को बरसात से पूर्व कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए। शारदा नदी पर रमनगरा व ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में छह नंबर स्पर के डाउन स्ट्रीम में बाढ़ नियंत्रण कार्य कराए जा रहे हैं। रविवार को बाढ़ एवं सिंचाई राज्यमंत्री ने अधिकारियों के काफिले के साथ पहुंचकर निर्माण स्थल पर कराए जा रहे बाढ़ कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद से मरम्मत कार्य व ठेकेदारों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अभियंता को पूरी गुणवत्ता से कार्य कराने के निर्दश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि साढ़े तीन करोड़ की लागत से कराए जा रहे कार्यों को 30 जून से पहले पूरा कर इसकी सूचना उन्हें भी दी जाए, ताकि कराए गए कार्यों की स्थिति की जानकारी हो सके। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से जियो बैग लगाकर मरम्मत कार्य कराने की मांग की। जिस पर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद ने राज्यमंत्री को बताया कि यहां पहले नदी में पानी के लेबल तक सीमेंट के बोरों में रेत भरकर ठोकर बनाई जा रही हैं और उसके ऊपर मार्जनल बांध तक जियो बैग में रेत भरकर लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने पूरी गुणवत्ता से कार्य कराने का आश्वासन दिया। रमनगरा के प्रधान प्रशांत साना, भूदेव दास, राजेश, बिल्लू राजभर ने राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर रमनगरा बुझिया में स्पर बनवाने की मांग की। उनका कहना था कि यदि रमनगरा बुझिया में स्पर नहीं बनाए गए तो इस इलाके का अस्तित्व मिट जाएगा। इस पर राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यहां जियो बैग लगाए जाएंगे। इससे निश्चिचत ही कटान रुक जाएगा। कहा कि 30 जून से पहले कराए गए कार्यों की स्थिति देखी जाएगी। रमनगरा बुझिया के लिए अलग से प्रोजेक्ट के लिए शासन स्तर पर सिंचाई मंत्री व मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने शारदा डैम का भी दौरा किया। उन्होंने बाइफरकेशन में अभियंताओं से नहरों के बारे में भी जानकारी की। इस मौके पर एसडीएम जेबी सिंह, तहसीलदार शेरबहादुर, शारदा सागर के अधिशासी अभियंता हरीशचंद्र यादव, सहायक अभियंता जय सिंह, धर्म घोष समेत दोनों विभागों के अभियंता मौजूद रहे। माधोटांडा से गुजरने पर लोगों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें