फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त, 31.50 लाख क्विंटल गन्ना पेरा

Sun, 16 Apr 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र रविवार सुबह समाप्त हो गया। पूरे सत्र में चीनी मिल ने 31.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की। पेराई सत्र समाप्त होने के बाद मिल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। चीनी मिल के जीएम नरेंद्र राय ने बताया कि मिल का पेराई सत्र 23 नवंबर को चालू हुआ था। मिल ने इस पेराई सत्र में 31.50 लाख क्विंटल गन्ना पेरा। 2.86 लाख बोरी चीनी का उत्पादन किया गया। पूरे क्षेत्र का सारा गन्ना खत्म होने और विभागीय उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने के बाद रविवार को सुबह पेराई सत्र बंद कर दिया गया है। पेराई सत्र बंद होने की सूचना भी विभागीय उच्चाधिकारियों को सेलफोन से दे दी गई है। जीएम ने बताया कि पिछले पेराई सत्र में मिल ने केवल 23.50 लाख क्विंटल गन्ना पेरा था और 2.11 लाख बोरी चीनी का उत्पादन किया था। जीएम ने बताया कि पेराई सत्र अवश्य बंद हो गया है लेकिन कारखाने का प्रोसेस अभी तीन दिनों तक चलता रहेगा। जीएम ने यह भी बताया कि मिल के सभी सामयिक कर्मचारियों को अब कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। पेराई सत्र बंद होने के बाद मिल प्रशासन ने काफी राहत महसूस की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें