फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएम से मिले गन्ना राज्यमंत्री, बच्ची से दुष्कर्म की घटना की जानकारी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से पुष्प भेंट करते गन्ना राज्यमंत्री। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मंगलवार को लखनऊ स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने की मांग की। इसके अलावा जिले के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व से जुड़े ब्रह्मचारी घाट के सौंदर्यीकरण का मुद्दा भी रखा। शारदा एवं अन्य नदियों से प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ और कटान की समस्या का उल्लेख करते हुए स्थायी सुरक्षा कार्यों की मांग की। शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें