युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल विभाग के कार्यक्रम में बॉटी गई प्रोत्साहन किटे । संवाद
पीलीभीत। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गई।
मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने बृहस्पतिवार को शहर के एक बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में चयनित मंगल दलों के 63 युवकों व 63 युवतियों को खेल किट वितरित की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप से डीडीओ हवलदार सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा कल्याण अधिकारी अरविंद स्वरूप कुशवाहा, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अन्नपूर्णा मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी छविराम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद