जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चल रही मतगणना का रुझान देर सायं तक आने लगा था। वार्ड एक से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल सिंह तथा वार्ड संख्या 20 से जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैया आरिफ के अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे और दो स्थानों से चुनाव लड़ रही सपा विधायक पीतमराम की पुत्र वधू आरती देवी के वार्ड 26 में पीछे होने से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि आरती वार्ड-6 में आगे रही।
वार्ड-1 से पूर्व जिपं अध्यक्ष गुरदयाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मंजीत सिंह से 400 वोटों से, वार्ड-2 से गुरजीत सिंह, रीना से 200 वोटों से, वार्ड-3 से रामऔतार, परवेज से 450 वोटों से, वार्ड-5 से महेंद्र सिंह, डालचंद से 500 वोटों से, सपा विधायक पीतमराम की पुत्र वधू एवं वार्ड-6 से जिपं सदस्य प्रत्याशी आरती देवी, अहिल्या देवी से 1000 वोटों से, वार्ड-7 से नरेश कुमार, पुष्कर से 90 वोटों से, वार्ड-8 से अजय प्रताप, स्वतंत्र प्रभार मंत्री हाजी रियाज अहमद के दामाद एवं जिपं अध्यक्ष रुकैय्या आरिफ के पति मोहम्मद आरिफ से 1000 वोटों से, वार्ड-9 से मिथलेश, ब्लाक प्रमुख ममता भारती से 700 वोटों से, वार्ड-10 से सुरेश वर्मा, हाजी रियाजतनूर से 200 वोटों से तथा वार्ड-11 से संजय पांडेय, फुरकान से करीब 200 वोटों से आगे चल रहे थे।
वार्ड-12 से ऋषिपाल, गोपाल से 400 वोटों से, 13 से जसवंत कौर, अजय कुमार से 2500 वोटों से, 14 से देवेंद्र टोनी, फूलचंद मौर्य से 2000 मतों से आगे चल रहे हैं।
इसके अलावा वार्ड 16 से शबनम उर्फ तुलसी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गंगादेई से 300 वोटों से आगे चल रहीं थीं। वार्ड-17 से रजनी देवी, शैवा फिरोज से 100 वोटों से आगे चल रहीं थीं। 18 से असमल जावेद, जरनैल सिंह से 472 वोटों से आगे चल रहे थे। 19 से पत्रकार रियाज खान, मोहम्मदी बेगम से 800 वोटों से आगे चल रहे थे। वार्ड-20 से जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैया आरिफ, हरिओम राठौर से 1000 वोटों से आगे चल रहीं थीं।
वार्ड-21 से भूपराम, 22 से विनीता देवी व वार्ड 23 से मालती देवी, 24 से दिप्ती गंगवार, 25 से महेश, 26 से आशा देवी, 27 से राम प्रकाश अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे थे।
वार्ड-28 में शोभना देवी, अंजना गंगवार से 610 वोटों से, 29 में शिवस्वरूप, इस्लामन बेगम से 2000 वोटों से, 30 में ममता देवी, प्रियंका गंगवार से 700 वोटों से आगे चल रहे थे।