फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खनन अधिकारी ने पकड़ीं दो ट्रैक्टर-ट्राॅली

Tue, 27 May 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/पूरनपुर। खनन अधिकारी ने रविवार रात पूरनपुर क्षेत्र के राजीव नगर में छापा मारकर दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियां पकड़ी और पुलिस को सुपुर्द की हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर में ब्लाक मार्ग पर राजीवनगर के समीप पिछले कई दिनों से हो रहे मिट्टी के खनन के संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। रविवार रात खनन की सूचना कुछ लोगों ने एसडीएम के अलावा खनन अधिकारी को दी। रात करीब एक बजे खनन अधिकारी ने राजीव नगर में छापा मारा। बताते है कि छापे के दौरान मडलोडर और 18 से अधिक ट्रैक्टर-ट्राली खनन में लगे मिले। खनन अधिकारी ने मडलोडर और पांच-छह ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया। मगर खनन माफिया मडलोडर और अन्य ट्रैक्टर-ट्रालियों को भगा ले गए। खनन अधिकारी ने बताया कि राजीव नगर में अवैध मिट्टी खनन पर दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें