बरखेड़ा। सांड़ के हमले से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव आमडार निवासी सूरजपाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे उसके पिता हुकुमपाल (50) बैल देखने के लिए गांव के बाग में गए हुए थे। इसी दौरान उन पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। जब वह लोग मौके पर पहुंचे, तो उसके पिता मृत मिले। शनिवार की सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी। संवाद